UP Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका.. 23 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी इतनी छूट

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही
कांस्टेबल के 19, 220 और सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती बोर्ड अगले हफ्ते इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा
UP Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस भर्ती बोर्ड को कांस्टेबल के 19, 220 और सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, अब भर्ती बोर्ड अगले हफ्ते इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, और चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Read More: Chhattisgarh Transfer Policy 2025: सरकार ने बताया क्यों नहीं होगा टीचर और पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर.. तबादला नीति से इन विभागों को रखा गया है अलग..
UP Police Recruitment 2025: कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
कांस्टेबल के 19, 220 पद पर भर्ती
सिपाही पीएसी: 9837
सिपाही पीएससी महिला वाहिनी: 2282
सिपाही नागरिक पुलिस: 3245
सिपाही पीएससी/ सशस्त्र पुलिस: 2444
सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1341
सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71
सब इंस्पेक्टर की 4,543 पद पर भर्ती
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242
उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी (बदायूं गोरखपुर लखनऊ): 106
प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135
उप निरीक्षक प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल: 60
Read More: LIC Share Price: बाजार में जोश, LIC पर नजरें टिकीं! हो सकता है अगला मल्टीबैगर?
UP Police Recruitment 2025: कैसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, और अन्य चरण शामिल होंगे।
UP Police Recruitment 2025: आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट की मंजूरी
मालूम हो की हो की मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पुलिस निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा को 3 वर्ष की छूट की मंजूरी दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में ओवररेज हो चुके लगभग 5 लाख युवाओं को राहत मिलने की संभावना है।